रावतसर: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, रावतसर पुलिस थाने में दो जनों पर मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में दो जनों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से मंगलवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के दो जनों अनिल कुमार निवासी शिवानी हरियाणा व गोकुलदास निवासी रावतसर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है।