हरदा: दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री उईके ने जल संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिए निर्देश
Harda, Harda | May 8, 2026 हरदा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक आज 8 मई दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।