गौरीगंज: गौरीगंज नगर में दलित शिक्षक और उनके परिवार की आत्मा की शांति के लिए शिक्षकों ने निकाला कैंडिल मार्च, दी श्रद्धांजलि
शिवरतनगंज में दो दिन पहले बृहस्पतिवार को हुए दलित शिक्षक और उसके परिवार की हुई हत्या से लोगों में गम का माहौल है।शनिवार 6 बजकर 30 मिनट पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने गौरीगंज कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की ।कैंडिल मार्च में महिला शिक्षक और दलित समुदाय के स्थानीय नेता भी शामिल हुए।