बिछिया: घोंटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर!
वनांचल क्षेत्र मवई के ग्राम घोंटा में 6 जुलाई सोमवार 10 बजे बहुप्रतीक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित विधानसभा बिछिया के विधायक नारायण सिंह पट्टा और स्थानीय ग्रामीणों की मुख्य उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि नए भवन के साथ ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है l