बिंदकी: शाहपुर में जमीनी विवाद के चलते पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हुई कहा-सुनी, पांच के खिलाफ कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शाहपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद के चलते पुलिस तथा राजस्व टीम की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच कहा सुनी विवाद हो गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण मारपीट नहीं हुई। पुलिस ने विवाद को पूरी तरह से शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार की रात करीब 9:00 बजे पांच लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।