आज़मगढ़: बिजली बिल और बेहाली के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी, कहा- स्मार्ट मीटर या स्मार्ट लूट कर रही है सरकार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को आम आजमगढ़ इकाई ने बिजली संकट महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की कथित अनियमिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफजमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी