मुरैना नगर: शिकारपुर फाटक: बंद गेट के नीचे से गुजरते वाहन, रात में जाम में फंसा दूल्हा, वीडियो वायरल
मुरैना शहर के शिकारपुर रेलवे फाटक पर नियमों की अनदेखी के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।आज मंगलवार दोपहर में फाटक बंद होने के बावजूद लोग ट्रैक पार करते दिखे,वहीं मंगलवार रात को फाटक देर तक बंद रहने से लंबा जाम लग गया। जाम में एक दूल्हा भी फंसा नजर आया। फ्लाइओवर का भूमिपूजन हो चुका है, लेकिन काम शुरू न होने से हादसे का खतरा बना है।