जबलपुर: रांझी एलीट स्कूल में शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, यूथ कांग्रेस ने स्कूल बंद करने की मांग की
जबलपुर। रांझी कोतवाल क्षेत्र स्थित एलिट इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक द्वारा एक छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने का आरोप लगने के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता स्कूल के बाहर पहुंचे और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के साथ स्कूल को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 2 दिन पहले स्कूल के संचालक के बेटे के खिला