ओरमांझी: हुसीर में वक्फ कानून में संशोधन के विरोध में मुस्लिम समाज ने बनाई मानव श्रृंखला
हुसीर में वक्फ कानून में संशोधन के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई। वक्फ कानून में संशोधन के विरोध में बनाई गई मानव श्रृंखला में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने हाथों में तख्ती लेकर खड़े थे जिसमें लिखा था कि वक्फ हमारा संवैधानिक अधिकार है, वक्फ कानून संशोधन रद्द करो