मुरैना नगर: किशनपुर गांव से गोवंशों को नगर निगम के ट्रॉला में बेरहमी से लाया गया मुरैना गल्ला मंडी, मौके पर पहुंची पुलिस और गौ सेवक
नगर निगम की अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली है, जहां गौसेवकों के द्वारा आज शनिवार को नगर निगम के ट्रोला में बेरहमी से गांव से भरकर गोवंशों को मुरैना गल्ला मंडी में छोड़ने के लिए लाया जा रहा था ,तभी गोसेवकों ने सूचना के आधार पर गल्ला मंडी पहुंचकर ट्रोला को पकड़ा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई,जिसके बाद सभी गोवंशों को देवरी गौशाला भेजा गया है।