तिलक नगर थाना पुलिस ने संतगढ़ से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम अजय है जो सोनीपत के गोहाना का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 20 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की एक कार को बरामद किया है।