हरियाणा से दिल्ली में शराब सप्लाई करने आए एक तस्कर को सपेरा बस्ती इलाके से तिलक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 पेटी शराब बरामद हुई है। तस्करी में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ कर उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पता किया जा रहा है।