राजौरी गार्डन: तिलक नगर व स्पेशल स्टाफ की ज्वाइंट पुलिस टीम ने 3 शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, वाहन व कैश सहित अन्य सामान भी हुआ बरामद
तिलक नगर और स्पेशल स्टाफ की ज्वाइंट पुलिस टीम ने लूटपाट करने वाले 3 स्नैचर को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हर्ष उर्फ अक्षय, राजन उर्फ़ भोला और आदित्य उर्फ जौकी के रूप में हुई है। यह तीनों विष्णु गार्डन और ख्याला गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से मोटरसाइकिल, स्कूटी, बटनदार चाकू, कैश, गोल्ड चेन और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।