राजौरी गार्डन: सुभाष नगर से राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने महिला का पर्स लूटने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार ,एक पिस्टल बरामद
राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने महिला का पर्स लूटने वाले एक बदमाश को सुभाष नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रवि है जो रमेश नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से महिला से लूटा हुआ एक पर्स ,एक पिस्टल ,2 ज़िंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज़ है।