भांडेर: ग्राम छान में शराब के पैसे न देने पर महिला से मारपीट, गोंदन थाने में मामला दर्ज
Bhander, Datia | Apr 12, 2026 ग्राम छान में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार दोपहर 01 बजे जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला रोली पत्नी संजू सेन शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव में टावर के पास आम रास्ते पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी रंजीत सेन वहां पहुंचा और उससे शराब पीने को लेकर मारपीट की।