मऊगंज: डगडौआ गांव के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार, हत्या की आशंका
Mauganj, Rewa | Dec 30, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डगडौआ गांव के समीप आज मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आज 30 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे जैसे ही घना कोहरा छटना शुरू हुआ तो राहगीरों की नजर सड़क की पटरी पर पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची मऊगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।