बरौली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के तहत विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथों पर सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक बीएलओ ने मतदाताओं की समस्याएं सुनते हुए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन संबंधी प्रपत्र प्राप्त किए। इस दौरान एसडीएम हरिश्चंद ने कलुवा समेत एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।