सीतामऊ: सीतामऊ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 घंटे में अपहृत नाबालिग किशोरी को किया दस्तयाब
ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्रवाई की जा रही है उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है सीतामऊ थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी कि नाबालिक किशोरी घर से लापता हो गई है जिस पर पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए 20 घंटे में नाबालिक किशोरी को दस्तयाब किया गया है,