छतरपुर: ग्राम पथरगुवां में जहरीले पदार्थ के सेवन से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरगुवां में 45 वर्षीय जीनत लाल कुशवाहा की अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।