नगरी: ग्राम कोरमुड़ में 3 साल के बच्चे को उठा कर ले गया तेंदुआ, गांव से कुछ दूर पहाड़ी में मिला शव का अवशेष
सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित गांव कोड़मुड़ में 3 साल का रितिक कमार 4 अगस्त की शाम से गायब था। बताया जा रहा है कि बच्चा खाना खाने के बाद घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद से गायब हुआ। गायब बच्चा जहां खेल रहा था वहां पर तेंदुए के पैर का निशान देखे गए। इसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि बच्चे को कहीं तेंदुआ उठाकर तो नहीं ले गया है।