लखीसराय: नोमा पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा,डायरिया पीड़ित व मृतक परिवार से मिले,व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य सचिव से की बात
नोमा गाँव में डायरिया के प्रकोप से मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त होते ही उनके परिजनों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात कर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की बात कही।