पिछोर: ग्राम नयागांव ढ़ंगी निवासी का 26 वर्षीय पुत्र हुआ लापता, पुलिस थाना पिछोर में दी गई सूचना
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव ढ़ंगी निवासी फरियादी ने आज गुरुवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया,कि बीते दिनों पहले मेरा 26 वर्षीय पुत्र गुम हो गया है।मेरे पुत्र को एक व्यक्ति जो की ग्राम मुड़रा का रहने वाला रविन्द्र लोधी है। उसने फोन करके मछली खाने के लिए नया चौराहे पर बुलाया था। इसके बाद कोई जानकारी नहीं है। फरियादी ने पुलिस थाना में दिया आवेदन।