पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे न्यायालय में पेश किया गया
पिछोर नगर के ठाकुर बाबा कॉलोनी निवासी आरोपी सत्येंद्र बुंदेला को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिछोर अमनदीप सिंह छाबड़ा के प्रकरण क्रमांक 948/22 और माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिछोर नेहा प्रजापति जी के प्रकरण क्रमांक 421/20 में लंबे समय से फरार चल रहा था।आज बुधवार को शाम लगभग 4:00 बजे गिरफ्तार कर दोनों प्रकरणों में न्यायालय में पेश किया।