पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने बलात्कार मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
आज मंगलवार को शाम 4:00 बजे जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को थाना पिछोर पर आवेदिका की रिपोर्ट पर से आरोपी प्रवेन्द्र पुत्र हनुमत उर्फ भरत सिंह लोधी निवासी ग्राम खाडी थाना बबीना जिला झांसी (उ.प्र.) के विरूद्द अपराध क्रमांक 625/24 धारा 64(2),87 बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।आज मुखबिर कि सूचना पर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।