पिछोर: पिछोर में महा शिवरात्रि पर शिव जी की बारात निकली, डीजे और बैंड बाजे के साथ
पिछोर नगर में आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिव जी की बारात डीजे एवं बैंड बाजे के साथ निकाली गई जो की शिवजी एवं पार्वती जी की झांकी सजाई गई और घोड़े एवं बग्गी पर सवार होकर नगर के मुख्य मार्ग से बारात निकाली गई। बारात का जगह-जगह सम्मान स्वागत किया गया बारात में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने नाचते गाते आनंद लिया।