होशंगाबाद नगर: साकेत नगर स्थित कार्यालय में विधायक ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं
शुक्रवार को साकेत नगर स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान नर्मदा पुरम सहित आसपास के क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।