बास्तानार: पशु सखियों का 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न, बांटी गई पशु सखी किट
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और पशुपालन विभाग के आपसी समन्वय से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल में आयोजित ए-हेल्प योजना के तहत 17 दिवसीय द्वितीय बैच के पशु सखियों का आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार 16 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।