इटावा: सेंट्रल जेल महोला में चोरी के आरोप में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, स्वजन ने मारपीट का आरोप लगाया
Etawah, Etawah | May 7, 2026 सेंट्रल जेल महोला में चोरी के मामले में बंद विचाराधीन 45 वर्षीय बंदी की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जबकि मृतक के स्वजन ने जेल के भीतर मारपीट और गंभीर चोटें पहुँचाने का संगीन आरोप लगाया है। मृतक की बेटी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।