सरधना: दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने राड़धना गांव से किया गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर भेजे जेल
सरधना के गांव रारधना में 4 दिन पूर्व हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास सहित तीन आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने के कार्रवाई की है। घटना के बारे में शुक्रवार 3:30 बजे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप ने बताया कि बीते लगभग चार दिन पूर्व गांव राड़धना में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला था।