राजस्व मंत्री श्री वर्मा पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैजनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया
आगर मालवा, 6 अगस्त 2026। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा आगर प्रवास के दौरान गुरुवार को जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई,तहसीलदार श्री विजय सेनानी व अन्य अधिकारी, पुजारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#AgarMalwa
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026