कोडरमा: तिलैया बस्ती से चोरी की 14 बैटरियां बरामद, चार गिरफ्तार
तिलैया थाना पुलिस ने तिलैया बस्ती स्थित एक घर में छापेमारी कर रविवार को 11 बजे चोरी की 14 बैटरियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन बैट्री चोरों तथा चोरी की बैटरियां खरीदने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।