डोमचांच में शिवशक्ति ऑटोमोबाइल का उद्घाटन जिप अध्यक्ष ने किया
डोमचांच के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप सोमवार को 1 बजे शिवशक्ति ऑटोमोबाइल का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर किया। शोरूम में टोटो, इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित अन्य ई-वाहन उपलब्ध हैं। संचालक के अनुसार इस महीने खरीद पर 15 हजार रुपये तक की छूट के साथ फाइनेंस व सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।