हज़ारीबाग: हजारीबाग नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम का विशेष सफाई अभियान शुरू
हजारीबाग नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ हुआ, सोमवार को आठ बजे महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में इंटर साइंस कॉलेज के समीप तालाब एवं आसपास क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम कर्मियों, वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।