अंबिकापुर: सरगुजा जिले के ग्राम सरभंगा डूमर गोंडा जंगल में खुखड़ी बीनने गई महिला जंगली भालू के हमले से घायल
सरगुजा जिले के ग्राम सारभंज डूमरगोड़ा जंगल में मंगलवार की सुबह खुखड़ी बीनने गई महिला पर जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। भालू के हमले से महिला के सर और कूल्हे में गंभीर चोटे आई। महिला की चिल्लाने के बाद ग्रामीणमौके पर पहुंचे और भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।