तिलोई: तमंचा सटाकर घर में लूट का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
Tiloi, Amethi | Sep 29, 2026 अमेठी में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश हुई। ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी संजय यादव को दबोचा गया और उसके पास से .315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।