करहल: बरनाहल क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बरनाल थाना क्षेत्र के गांव देवली में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। वहीं मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने मामले में जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।