गैंगस्टर जितेन्दर उर्फ गोगी सिंडिकेट के एक शूटर पीयूष बरेला उर्फ सनी को स्पेशल सेल ने द्वारका से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्ज़े से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की योजना बनाकर उसको मारने के लिए निकला था।