द्वारका: गीतांजलि पार्क से सागरपुर थाना पुलिस ने 2 वाहनचोरों को किया गिरफ्तार ,एक स्कूटी व 2 रेहड़ी बरामद
सागरपुर थाना पुलिस ने 2 वाहनचोरों को गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान गगन कुमार उर्फ़ रोबिन निवासी जनकपुरी और अंकित शर्मा निवासी उत्तम नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक स्कूटी और 2 रेहड़ी बरामद की है। बदमाश गगन के ऊपर पहले से ही 35 आपराधिक मामले दर्ज़ है।