बरहट: बरहट के कई पंचायतों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
Barhat, Jamui | Apr 24, 2025 बरहट प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड के विभिन्न पंचायत में गुरुवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां संवाद रथ के द्वारा ओडियो- वीडियो दिखाकर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अपनी आकांक्षाओं को नोट भी कराई गई। यह जानकारी 6 बजे दी गई।