बरहट: मलयपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
Barhat, Jamui | Apr 20, 2025 रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के पाड़ों अदवरिया गांव निवासी नरेश यादव और उनके साढू के रूप में हुई है, घटना बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर की है। यह जानकारी पीड़ित द्वारा 10 बजे दी गई। बताया जाता है कि नरेश यादव की काम को लेकर जमुई रेलवे स्टेशन गए थे।