पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने सट्टा खाई वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 मोबाइल फोन ज़ब्त, लाखों रुपए का हिसाब किताब बरामद
पीलीबंगा पुलिस ने लग्न पैलेस के सामने एक दुकान पर लंबे समय से चल रहे जुआ, सट्टा व क्रिकेट बुकी के संचालकों पर कार्रवाई की पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश प्रसाद CI के नेतृत्व में वीरचंद SI द्वारा मय टीम देवीलाल बिश्नोई की दुकान के ऊपर बने चौबारे पर मोबाइल पर सट्टा की खाई वाली करते हुए आरोपी प्रिंस व शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है।