शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर ध्यान देने की आवश्यकता
मंडी शहर में जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों को खड़ा करने की समस्या लगातार देखने को मिल रही है। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पैदल चलने वाले नागरिकों, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखी जाए। मुख्य सड़कों के साथ-साथ शहर की गलियों में भी अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई की जाए। जेब्रा क्रॉसिंग को हर हाल में खाली रखा जाना चाहिए, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन का अधिकार मिल सके।
यातायात नियमों का पालन केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। एक अनुशासित यातायात व्यवस्था ही सुरक्षित और व्यवस्थित मंडी शहर की पहचान बन सकती है।
Mandi, Mandi | Jul 18, 2026