मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे बाइक पर सवार बेटा आनंद कुमार अपने पिता लोलारक नाथ को लेकर प्राइमरी पाठशाला सुजिया में पिता को छोड़ने आ रहा था पिता सुजिया प्राइमरी पाठशाला में सहायक अध्यापक है तिलठी के पास विंध्याचल से दर्शन पूजन कर जा रहा बोलोरो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमें दोनों बाप बेटे घायल हो गए मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज जारी है