रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में नाबालिग पर हमले के मामले में पिता और दो बेटों को हिरियाखेड़ी से किया गया गिरफ्तार, मोबाइल ज़ब्त
रामगंजमंडी क्षेत्र में एक नाबालिग पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीन आरोपियों को हिरियाखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। जिसमे पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। आरोपियो ने नाबालिक को घर मे बाँध कर मारपीट की थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वही इस मामले मे एसआई रेवतीरमण को भी सस्पेंड किया गया था।