गोविंदगढ़: नौगांवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजकीय कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, विवाद सीमाज्ञान के दौरान हुआ
रामगढ क्षेत्र के नौगांवा थाना पुलिस ने सीमाज्ञान के दौरान राज कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिसकर्मी व राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गुरुवार को दोपहर तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।