मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रायसेन जिले के 109993 हितग्राहियों के खाते में अंतरित की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि
------
------
मुख्यमंत्री डॉ द्वारा मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में राशि 203.56 करोड़ रू से अधिक की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के भी 109993 हितग्रायिों के बैंक खाते में 06 करोड़ 59 लाख 95 हजार 800 रू की राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज उपाध्याय, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बॉथम तथा हितग्राही उपस्थित रहे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना अंतर्गत जिले के 52792 हितग्राहियों के खाते में 31675200 रू, राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 2671 हितग्राहियों के खाते में 1614600 रू, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 17578 हितग्राहियों के खाते में 10546800 रू राशि अंतरित की गई है।
इसी प्रकार मंदबुद्धि/बहुविकलांग सहायता अनुदान योजना के तहत 1202 हितग्राहियों के खाते में 721200 रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 17542 हितग्राहियों के खाते में 10525200 रू, कन्या अभिभावक पेंशन येजना के 822 हितग्राहियों के खाते में 493200 रू, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के 30 हितग्राहियों के खाते में 18000 रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 947 हितग्राहियों के खाते में 568200 रू, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 5097 हितग्राहियों के खाते में 3058200 रू, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 8977 हितग्राहियों के खाते में 5386200 रू और एसएसपी दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 2315 हितग्राहियों के खाते में 1389000 रू की राशि अंतरित की गई।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Collector Office RaisenJDjansampark Bhopal
Raisen, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026