गुना नगर: सस्ते शेयर का लालच देकर ₹49 लाख की ठगी, रिफंड के नाम पर और मांगे ₹50000, कोतवाली में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के मठकरी कॉलोनी के युवक आयुष अग्रवाल से 26 जून से 30 जून 2025 तक क्रिप्टो करेंसी के जरिए सस्ते शेयर खरीदने के नाम पर ₹49.47 लाख की ठगी हो गई। रिफंड के लिए ₹50000 की मांग की। 18 मई को एसपी ने कहा 17 मई को फरियादी पिता श्याम अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।