एकमा: मेंटेनेंस कार्य के चलते छपरा में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Ekma, Saran | Apr 21, 2026 एकमा पावर ग्रिड में मंगलवार को निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण एकमा एवं आसपास के कई क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 9:00 से दोपहर लगभग 1:00 तक 132 कवि बसबार के रखरखाव के लिए शटडाउन लिया गया। इस दौरान जीएसएस एकमा से जुड़े एकमा, कोहरा बाजार और लहलादपुर पावर सब स्टेशन में सप्लाई पूरी तरह बंद रही।