भवानीपुर: मोहर्रम पर प्रशासन ने सख्ती बरती, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना अनुमति नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस
भवानीपुर :- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।