नामकुम: अरगोड़ा स्थित सांसद कार्यालय में रांची सांसद ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जानकारी दी
Namkum, Ranchi | Oct 11, 2025 अरगोड़ा स्थित सांसद कार्यालय में रांची सांसद संजय सेठ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सनिबार 4बजे जानकारी दी। रांची सांसद संजय सेठ ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर देशभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 6 अक्टूबर को एकता मार्च की शुरुआत की थी।